बच्चों का खून बढ़ाने के लिए क्या खिलाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 09:12

बच्‍चों के शरीर में खून बढ़ाने के लिए आसान तरीके :-

​चुकंदर और सेब का रस

एक कप सेब का रस, एक कप चुकंदर का रस और 1 से 2 चम्‍मच शहद लें। इन तीनों चीजों को अच्‍छी तरह से मिक्‍स कर के बच्‍चे को दिन में दो बार पिलाएं। सेब में आयरन होता है और चुकंदर में उच्‍च मात्रा में फोलिक एसिड होने के साथ-साथ फाइबर और पोटैशियम होता है।

​पालक

आधा कप उबले हुए पालक में 3.2 मि.ग्रा आयरन होता है। एक कप पानी में आधा कप पालक उबालकर उसका सूप बनाकर बच्‍चे को दें। पालक के एक गिलास जूस में दो चम्‍मच शहद डालकर पीने से भी फायदा होता है। आपको ये जूस कम से कम 40 दिनों तक रोज अपने बच्‍चे को देना है।

​टमाटर

सलाद या सैंडविच में बच्‍चों को टमाटर दें। आपको अपने बच्‍चे को रोज 1 से 2 टमाटर खिलाने हैं। बच्‍चे को रोज एक गिलास टमाटर का जूस भी दे सकती हैं। टमाटर विटामिन सी और लाइकोपीन से युक्‍त होता है। विटामिन सी खाद्य पदार्थों से मिलने वाले आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है।

किशमिश

किशमिश में कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम, प्रोटीन, फाइबर और आयरन होता है। 100 ग्राम किशमिश से बच्‍चे को 1.88 मि.ग्रा आयरन मिल सकता है। आप अपने बच्‍चे को रोज किशमिश खिलाएं। उसकी मनपसंद डिश में भी किशमिश डालकर खिला सकती हैं।

अनार

अनार में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट और फाइबर प्रचुरता में पाया जाता है। इसमें आयरन और कैल्शियम भी होता है। अनार आपके बच्‍चे के लिए सुपरफूड का काम कर सकता है। अगर आप चाहती हैं कि आपके बच्‍चे को एनीमिया न हो या उसके शरीर में खून की मात्रा बढ़े तो उसे रोज 200 ग्राम अनार खाली पेट अनार खिलाएं। आप उसे नाश्‍ते में एक गिलास अनार का जूस भी दे सकती हैं।

​तिल

तिल भी एनीमिया का इलाज कर सकते हैं। खासतौर पर काले तिल आयरन का बेहतरीन स्रोत होते हैं। दो घंटे के लिए तिल के बीजों को भीगने के लिए रख दें। अब पानी छानकर तिल को पीसकर पेस्‍ट बना लें। इस पेस्‍ट में शहद डालकर मिलाएं। बच्‍चे को दिन में दो बार ये पेस्‍ट दलिये के रूप में खिलाएं। इसे टेस्‍टी और पौष्टिक बनाने के लिए आप इसमें बादाम, काजू और किशमिश भी डाल सकती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info